सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Smart prepaid meters are cutting off electricity due to minor dues

Bulandshahar News: मामूली बकाया पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर से गुल हो रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Smart prepaid meters are cutting off electricity due to minor dues
ऊर्जा निगम कार्यालय।
विज्ञापन
जहांगीराबाद। स्मार्ट प्रीपेड मीटर क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मामूली बकाया होने पर भी उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो रही है। दूसरी और बिल जमा करने के घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होती है। इससे लोगों को रातभर अंधेरे में समय बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Trending Videos

नगर और आसपास के गांवों में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के चलते उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति 150 से 200 रुपये के बकाया पर ही बाधित हो रही है। उपभोक्ता आशु गुप्ता, खुशबू सिंह, सरदार ने बताया कि बिल जमा करने के बाद भी घंटों तक बिजली चालू नहीं होती है, इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता ओमप्रकाश, अजय शर्मा, मुकेश अग्रवाल, नरेश कुमार, जावेद व सोमवीर आदि ने बताया कि बिजली कटने के बाद उन्होंने बिल जमा कर दिया, इसके बावजूद लंबे समय तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस समाप्त होने पर आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। उपभोक्ताओं को अपना बैलेंस बनाए रखना चाहिए। तकनीकी कारणों से कभी-कभी आपूर्ति बहाल होने में कुछ समय लग सकता है, जिसे जल्द ठीक करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सुविधा बनेंगे। - सौरभ मिश्रा, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed