सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   speeding canter violently collided with moped rider and death

UP: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कैंटर ने मोपेड सवार को रौंदा; मौत से परिवार में पसरा मातम

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पहासू में एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोपेड सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर युवक को रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

speeding canter violently collided with moped rider and death
बबूल की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीघी गांव के पास सामने से आ रहे कैंटर ने मोपेड सवार फेरी लगाने वाले बबलू (45) को टक्कर मार दी। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसर गया। पीड़ित परिजन बिलख उठे। 

Trending Videos


पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा क्षेत्र के भूप नगर नई बस्ती निवासी बबलू गांवों में फेरी लगाकर चूरन और अचार बेचता था। रोजाना की तरह बुधवार को बबलू मोपेड पर सवार होकर गांव में फेरी लगाने गए था। दोपहर करीब दो बजे बबलू वापस अपने घर लौट रहा था, जब वह दीघी गांव के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सामने से तेज रफ्तार कैंटर आ रहा था। कैंटर ने सामने से मोपेड में टक्कर मार दी, जिसके बाद बबलू वहीं सड़क पर गिर गया और कैंटर उसको रौंदते हुए चल दिया। वहां मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक बिजली घर के पास कैंटर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहासू थाना की टीम मौके पर पहुंची। 

खून अधिक बहने के कारण बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं सूचना पर बबलू के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed