{"_id":"69934eae06d4d1e2a3023855","slug":"team-attacked-while-trying-to-stop-child-marriage-case-filed-against-19-named-and-50-unidentified-persons-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-148824-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाल विवाह रुकवाने गई टीम पर हमला, 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाल विवाह रुकवाने गई टीम पर हमला, 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन
ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग की शादी रुकवाने के दौरान हंगामा करते लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के सुनपेडा बक्सुआ गांव में बाल विवाह रुकवाने गई चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चाइल्ड लाइन टीम को सूचना मिली थी कि सुनपेडा बक्सुआ गांव में एक पिता अपनी दो बेटियों की शादी कर रहा है। इनमें एक लड़की करीब 16 वर्ष की है। सूचना पर थाना ककोड़ के उपनिरीक्षक विनय कुमार, चाइल्ड लाइन टीम प्रभारी अभिषेक कुमार, केस वर्कर नीरज और महिला कार्यकर्ता गुलिस्ता गांव पहुंचे। टीम ने परिजनों से लड़की के नाबालिग होने की बात कहकर निकाह रोकने को कहा। इस पर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।
टीम को अचानक ग्रामीणों ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता की। जब महिला कार्यकर्ता गुलिस्ता ने किशोरी को अभिरक्षा में लेने का प्रयास किया तो भीड़ हिंसक हो गई। महिला कार्यकर्ता से किशोरी को छुड़ा लिया। आरोपियों ने टीम को जान से मारने की धमकी दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक टीम वहां से निकल आई। बाद में पुलिस ने नाबालिग लड़की को किसी दूसरे के घर से बरामद कर लिया गया। किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति की अध्यक्ष डा. अंशु बंसल ने बताया कि शादी न कराने का शपथ पत्र लेकर लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
पुलिस ने उपनिरीक्षक विनय कुमार के आवेदन पर रूबी, गफ्फार, बॉबी, बसगरी, वसीम, अख्तर, मुस्तकीम, फजर, मंसूर, शबनम, इमामुद्दीन, तौहिद, अफसर, साजिया, काले, वकील, शब्बो, सोनम का मामा, गफ्फार का एक साला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 50 अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार उनके पास पूरे घटनाक्रम का वीडियो है। हमलावर वीडियो में टीम के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
रुकवाए 22 बाल विवाह, शिकारपुर में रोका था रास्ता
महिला कल्याण विभाग के संरक्षण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 22 बाल विवाह रुकवाए। इसी महीने में जहांगीराबाद के खालोर गांव में, अनूपशहर और खुर्जा में एक एक बाल विवाह रुकवाया गया था।
जनपद में बाल विवाह रोकने के दौरान प्रशासनिक टीम को पहले भी घेरने का प्रयास किया जा चुका है। खुर्जा, डिबाई और शिकारपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। गत वर्ष शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह रुकवाने पहुंची थी टीम का महिलाओं ने रास्ता रोक लिया था।
- मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - भास्कर मिश्रा, सीओ सिकंदरबाद
Trending Videos