सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tempo overturned after collision with tractor, six people injured

Bulandshahar News: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा टेंपो, छह लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after collision with tractor, six people injured
विज्ञापन
नरौरा। श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में सोमवार दोपहर भूसे से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में टैंपो सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।
Trending Videos

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र स्थित गांव अकनगला निवासी श्रद्धालु नवरात्र के अवसर पर कर्णवास में देवी दर्शन करने आए थे। वहां से सभी श्रद्धालु टेंपो से सर्वमंगला बेला भवानी के दर्शन के लिए बेलोन जा रहे थे। जैसे ही टेंपो नरौरा थाना क्षेत्र के गांव नबीपुर खेड़िया के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे भूसे से लदे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में टेंपो सवार विनीत कुमार (23), अखिलेश (42), मीनू देवी (23), पिंकी (22), ज्योति (23), मीनाक्षी (16) घायल हुए हैं। सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed