सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The heatwave continues to scorch the city, with the maximum temperature hovering around 40 degrees Celsius.

Bulandshahar News: लू के थपेड़े झुलसाने लगे, अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर अटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
The heatwave continues to scorch the city, with the maximum temperature hovering around 40 degrees Celsius.
कालाआम के पास लू से बचने के लिए इस तरह मुंह को ढांप कर जाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/बुगरासी। जिले में गर्मी का सितम जारी है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच सोमवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।
Trending Videos

पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। अब कई दिनों से लगातार गर्मी का अहसास बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शादी का सीजन होने के कारण सड़कों पर दिख रही भीड़ लू से बेहाल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा। इससे से बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। घर से निकलते समय सिर पर गमछा व दुपट्टा रखकर निकले। शाम होने तक गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। इस गर्मी का असर किसानों व श्रमिकों पर भी देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आद्रता 23 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी अभी और सताएगी। अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed