सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The mercury rose by two degrees, and the humidity and heat made people sweat

Bulandshahar News: दो डिग्री बढ़ा पारा, उमस और गर्मी ने छुड़ाया पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The mercury rose by two degrees, and the humidity and heat made people sweat
बढ़ी गर्मी से बचने के लिए इस तरह के उपाय कर जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा तो एक दिन बाद मंगलवार को तापमान दो डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन चटक धूप ने पसीना छुड़ाया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब जल्द ही झुलसा देने वाली गर्मी का सामना होगा।
Trending Videos

पिछले दिनों बारिश के बाद तापमान में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही तेज धूप और उमस का भी असर बढ़ गया है। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने से दिन में गर्मी पसीना छुड़ा रही है तो रात के समय भी गर्माहट का अहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचाव के तरीके अपनाए और शीतल पेयजल का सहारा लेकर राहत पाने का प्रयास किया। ऐसे मौसम के बीच सबसे अधिक परेशानी गेहूं की कटाई और निकासी में जुटे किसान व श्रमिकों पर सबसे अधिक देखा जा रहा है।
अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 30 और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही। जबकि सोमवार को को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से एक ही दिन में अधिक में दो और न्यूनतम में भी दो डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि इस समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed