सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The queues at gas agencies are not reducing the problems of the people.

Bulandshahar News: गैस के लिए एजेंसियों पर लग रहीं लाइनें कम नहीं हो रहीं लोगों की परेशानियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The queues at gas agencies are not reducing the problems of the people.
एक एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पिछले कई दिनों से रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं, डीएसओ के अनुसार एजेंसियों से संपर्क जारी है और गैस की काेई कमी नहीं है।
Trending Videos

गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जबकि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता रजनी और सावित्री ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में भी उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओटीपी न आने और सर्वर डाउन रहने से मोबाइल फोन के जरिये बुकिंग बाधित है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सीधे एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं।
वहीं, कई एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की रोजाना की तरह लाइन लग गई। बुकिंग व ई-केवाईसी के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं।
दूसरी ओर राजेंद्र सिंह और मोहन लाल ने बताया कि गैस को लेकर हो रही परेशानी के बीच बिना बुकिंग कराए ही उपभोक्ताओं पर सिलिंडर सप्लाई के मैसेज पहुंच रहे हैं। इसकी उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर गैस एजेंसी के अलावा विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार एजेंसियों से संपर्क जारी है। जिले में गैस की कमी नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर की भी धीरे-धीरे सप्लाई में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed