{"_id":"69ae94e04ce6023fdb092d9c","slug":"thief-ate-food-in-kitchen-then-stole-goods-from-house-in-bulandshahr-accused-was-caught-on-cctv-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चोर ने रसोई में खाए पकवान, फिर घर से उड़ाया माल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी; पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चोर ने रसोई में खाए पकवान, फिर घर से उड़ाया माल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी; पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर के राधिका एन्क्लेव में होली के दिन हुई चोरी की वारदात में नया खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोर ने पहले रसोई में बने पकवान खाए थे, इसके बाद चोरी की थी।
घर में बिखरा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर के राधिका एन्क्लेव में होली के दिन एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। चोर करीब पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी ले गया है।
वारदात के दौरान घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर ने पहले रसोई में बने पकवान खाए थे। इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है।
राधिका एन्क्लेव निवासी अपूर्व चित्रांश कुदेशिया के मकान में यह चोरी हुई थी। चोर ने कीमती सामान के साथ-साथ रसोई में रखी खाद्य सामग्री का भी लुत्फ उठाया। सीसीटीवी फुटेज और घर के हालात से पता चलता है कि आरोपी काफी देर तक घर में मौजूद था। उसने बेखौफ होकर रसोई में खाना खाया। इसके बाद उसने अलमारियों के ताले तोड़े और नकदी व जेवर समेटे।
Trending Videos

फोरेंसिक जांच और सुराग
फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम शनिवार को राधिका एन्क्लेव पहुंची। टीम ने अलमारियों, दरवाजों और रसोई के बर्तनों से फिंगर प्रिंट्स के नमूने लिए हैं। पुलिस का मानना है कि ये फिंगर प्रिंट्स आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। मोहल्ले के अन्य घरों के बाहर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

चोर की तलाश जारी
पुलिस चोर के आने-जाने के रास्ते का सटीक पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा अस्पष्ट दिख रहा है। पुलिस हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। जांच दल लगातार विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है।