सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Third accused arrested in Babli murder case, chopper recovered

Bulandshahar News: बबली हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चापड़ बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in Babli murder case, chopper recovered
विज्ञापन
बुलंदशहर। बबली हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को तीसरे आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चापड़ भी बरामद कर लिया। मामले में तीन आरोपी पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
Trending Videos

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 15 मार्च 2026 को घुंघरवाली मार्ग पर रजवाहे के किनारे एक अज्ञात महिला का बिना सिर का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। हालांक, सात घंटे बाद मृतका का सिर करीब आधा किलोमीटर दूर से बरामद हुआ था। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर 18 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद 22 मार्च को मृतका की मां रामवती और पुत्री वर्षा ने कपड़ों व फोटो के आधार पर उसकी पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी बबली के रूप में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान उजागर होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज की और वारदात का राजफाश करते मृतका बबली निवासी दिल्ली के प्रेमी विकास व उसके भाई अजीत और एक साथी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी विकास का भाई सचिन फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने सुलेला निवासी सचिन को धर दबोचा। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed