{"_id":"69c6b408432f33b8ae020e4c","slug":"tilak-bridge-cancelled-today-and-tomorrow-four-trains-including-khurja-shakur-basti-will-not-go-to-delhi-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150959-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज व कल तिलक ब्रिज निरस्त, कल खुर्जा-शकूरबस्ती समेत चार ट्रेनें नहीं जाएंगी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज व कल तिलक ब्रिज निरस्त, कल खुर्जा-शकूरबस्ती समेत चार ट्रेनें नहीं जाएंगी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते शनिवार व रविवार को ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त व मार्ग परिवर्तन किया गया है। 28 व 29 मार्च को तिलक ब्रिज-बुलंदशहर निरस्त रहेगी। वहीं, खुर्जा जंक्शन से होकर दिल्ली अप-डाउन वाली प्रयागराज संगम-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस 28 को व 29 को खुर्जा-शकूरबस्ती समेत चार ट्रेनें दिल्ली की जगह गाजियाबाद तक संचालित होंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मंडल/उत्तर रेलवे के दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेलखंड में वर्तमान ब्रिज संख्या 249 के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण में रेल पथ को जोड़ने का कार्य होगा। रेल पथ जोड़ने के कार्य के चलते 28 व 29 मार्च को ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक के कारण 28 मार्च को गाड़ी संख्या 64568 तिलक ब्रिज-बुलंदशहर व 29 मार्च को गाड़ी संख्या 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज निरस्त रहेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 28 व 29 मार्च तक उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक का कार्य होगा। कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त व मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 28 मार्च को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, समलखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मरकंडा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
29 मार्च को गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर, गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली व गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती ट्रेन गाज़ियाबाद तक चलेगी और दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। बताया कि खुर्जा जंक्शन पर इन सभी ट्रेनों का ठहराव है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X