सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tundla passenger train is arriving two hours late every day, daily commuters are upset

Bulandshahar News: रोजाना दो घंटे देरी से आ रही टूंडला पैसेंजर, दैनिक यात्री परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Tundla passenger train is arriving two hours late every day, daily commuters are upset
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रोजाना दो से ढाई घंटा देरी से आ रही है। ऐसे में दोपहर के वक्त अलीगढ़ व टूंडला जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार यात्री स्टेशन प्रबंधक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ट्रेन के समय पर में कोई सुधार नहीं हो रहा।
Trending Videos


यात्री और रेलवे रोड निवासी आनंद सिंह ने बताया कि पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली ईएमयू का खुर्जा जंक्शन पर आने का समय 3 बजकर 45 मिनट का है। सुबह साढ़े दस बजे के बाद अलीगढ़ और टूंडला जाने वाली यह दूसरी ट्रेन है। इसके अलावा कोई अन्य पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ के लिए नहीं जाती है। यदि कोई जाती है तो उनका ठहराव खुर्जा जंक्शन पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मिंकू तायल ने बताया कि खुर्जा जंक्शन के बाद अलीगढ़ जंक्शन ही मुख्य स्टेशन है, जहां पर लंबे रूट की अधिकांश ट्रेनों का ठहराव होता है। इसलिए खुर्जा या बुलंदशहर रहने वाले काफी लोग अलीगढ़ से चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण कराते हैं। इसलिए भी दोपहर के वक्त अलीगढ़ जंक्शन जाने के लिए ट्रेन की जरूरत पड़ती है, लेकिन टीएडी के देरी से आने के कारण यात्रियों की अन्य दूसरी ट्रेन छूटने का डर रहता है।

रेलवे मार्ग निवासी अनुज ने बताया कि पौने चार बजे आने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन रोजाना छह या साढ़े छह बजे करीब आती है। शुक्रवार को भी दो घंटे देरी से आई। कई बार स्टेशन प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि ट्रेन के देरी से आने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। सुधार कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed