सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP ATS arrests two youths from Bulandshahr accused of having terror links

उमर-फैजान की गिरफ्तारी से गांव में हलचल: ग्रामीण बोले- दोषी हैं तो मार दो गोली, देखें घरवाले क्या बोले?

संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार

अकबरपुर के पूर्व प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि दोनों लड़कों की गतिविधि गांव में ठीक थी, लेकिन इनके तार पाकिस्तानी आतंकवादी से जुड़े हैं तो उनको सीधे गोली मार दी जाए। 

UP ATS arrests two youths from Bulandshahr accused of having terror links
उमर, फैजान और उनके पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और आबिद जट से तार जुड़ने के मामले में बुलंदशहर और मसूरी से उठाए गए मोहम्मद उमर और फैजान के परिजनों ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनके बेटे क्या करते थे। फैजान के पिता ने कहा है कि अगर बेटे ने देश के साथ गद्दारी की है तो सरकार उसे जो चाहे सजा दे। वहीं अकबरपुर के ग्रामीणों ने कहा है कि देश के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जांच के बाद वह गलत पाए जाते हैं, तो सीधे उन्हें गोली मार दी जाए।



उमर को गांव अकबरपुर और फैजान को मसूरी से किया गिरफ्तार
मंगलवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोध दस्ते ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर निवासी मोहम्मद उमर और फैजान को गिरफ्तार कर लिया था। उमर को गांव अकबरपुर और फैजान को मसूरी से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं
फैजान का पिता सलीमुद्दीन मूल रूप से गाजियाबाद के पसौंडा का रहने वाले हैं। वह अकबरपुर में चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। वहां यहीं पर किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पाकिस्तानी आतंकवादी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने साफ कहा है कि बेटे ने जाने अनजाने में देश के साथ गद्दारी की है तो उसे सरकारी जो चाहे सजा दे, उन्हें मंजूर है। 

विज्ञापन

कभी गांव से बाहर नहीं गया बेटा
वहीं फैजान की मां ने कहा कि उनका बेटा पाकिस्तान के आतंकवादियों से क्यों मिलेगा। क्योंकि वह तो कभी गांव से बाहर ही नहीं गया। पहली बार गांव से बाहर गया तो उसे पुलिस ने उठा लिया। फैजान मजदूरी करता है। वहीं मोहम्मद उमर के पिता जुल्फिकार ने बताया कि उनका बेटा गलत नहीं है। वह मेहनत मजदूरी करता है। वह मूलरूप से मऊखेड़ा के रहने वाले हैं और अकबरपुर में आकर बस गए हैं। यहीं पर वह खेती करते हैं। 

प्रधान बोले- गलती की तो सजा मिले
वहीं अकबरपुर के पूर्व प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि दोनों लड़कों की गतिविधि गांव में ठीक थी, लेकिन इनके तार पाकिस्तानी आतंकवादी से जुड़े हैं तो उनको सीधे गोली मार दी जाए। वर्तमान प्रधान तफसीर आलम ने बताया कि आरोपियों ने जो किया है, उसकी सजा उन्हें मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed