{"_id":"6a7ca45918fa84c88c0e975e","slug":"video-of-obscene-act-against-a-woman-at-a-weekly-market-goes-viral-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-162607-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: साप्ताहिक बाजार में महिला से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: साप्ताहिक बाजार में महिला से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर के सोमवार साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर रही एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो में एक व्यक्ति बुर्का पहनी महिला के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है और उसके साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर के साप्ताहिक बाजार में भीड़ थी। इसी दौरान एक महिला कपड़े की दुकान पर खरीदारी कर रही थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक महिला के पीछे खड़ा हो गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। वीडियो में बाजार की भीड़ के बीच आरोपी की हरकत दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल करते हुए आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन
मामले में हेड कांस्टेबल पदम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।