सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife leave Husband Over PUBG Threatens to Kill Him Along with Her Lover

PUBG के चक्कर में पति को छोड़ा: घर का काम छोड़ दिनभर खेलती गेम, रोकने पर प्रेमी संग दे डाली हत्या की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Wife leave Husband Over PUBG Threatens to Kill Him Along with Her Lover
पबजी के लिए छोड़ा पति - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावटी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिड़ावक में पबजी गेम खेलने की लत ने एक दंपती के वैवाहिक रिश्ते को खत्म होने की कगार पर पहुंचा दिया। पत्नी को गेम खेलने से रोकना पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि गेम के जरिए परवान चढ़े प्रेम प्रसंग के बाद पत्नी ने न केवल ससुराल आने से मना कर दिया, बल्कि उसके प्रेमी ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

घर का काम छोड़ दिनभर खेलती है पबजी
गांव चिड़ावक निवासी उस्मान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र निवासी युवती तर्जुमा से हुई थी। उस्मान का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही तर्जुमा का व्यवहार परिवार के प्रति बदल गया। वह घर के कामकाज में हाथ बंटाने के बजाय दिनभर मोबाइल पर पबजी गेम खेलने में मशगूल रहती थी। जब भी उस्मान या परिवार के अन्य सदस्य उसे टोकते तो वह बदतमीजी पर उतारू हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहिद से हो गया प्यार
गेम खेलने के दौरान तर्जुमा का संपर्क नाहिद नाम के युवक से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। पीड़ित पति का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी घर में रखे जेवरात और कीमती कपड़े लेकर अपने मायके चली गई। इसके बाद उस्मान ने उसे वापस लाने के कई प्रयास किए, लेकिन उसने लौटने से साफ इन्कार कर दिया।

प्रेमी करता पति से गाली गलौज
आरोप है कि जब भी उस्मान उसे फोन करता तो पत्नी का प्रेमी नाहिद और उसके साथी फोन पर गाली-गलौज करते थे। मामला सुलझाने के लिए जब उस्मान अपने परिजनों के साथ पत्नी के गांव पहुंचा और वहां के संभ्रांत लोगों से शिकायत की तो आरोपियों ने समझौते के बजाय उस्मान और उसके परिवार के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस बोली- कार्रवाई होगी
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी के प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - भास्कर मिश्रा, सीओ सिकंदराबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed