{"_id":"69b5980c78a2d4a2b208e83f","slug":"women-created-a-ruckus-against-the-liquor-contract-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-150193-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
अहमदगढ़ क्षेत्र में शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की दर्जनों महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया और इसे गांव से हटाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि इस ठेके की वजह से गांव का माहौल प्रदूषित हो गया है और उनके परिवारों में कलह बढ़ गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया।
हंगामा कर रही महिलाओं में शामिल महादेवी, कांतिदेवी, बबीता, रूपवती, पुष्पा समेत अन्य का आरोप था कि गांव में शराब का ठेका होने के कारण पुरुष दिन-भर नशे में धुत रहते हैं। शराब पीकर लोग सरेराह बहन-बेटियों के सामने गालियां देते हैं, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
शराब की लत के कारण गांव के कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। मुमरेजपुर गांव में महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को कानूनी कार्रवाई और शांति व्यवस्था का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं ठेका बंद कराने की जिद पर अड़ी रहीं। महिलाओं का दोटूक कहना था कि जब तक शराब की यह दुकान गांव से बाहर नहीं जाएगी, उनका विरोध जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस ठेके को आबादी क्षेत्र से दूर नहीं किया गया, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। वहीं, ठेके पर काम करने वाले संदीप कुमार और अशोक ने बताया कि कुछ महिलाओं ने रात में भी आकर हंगामा किया था। रात में उन्होंने दुकान बंद कर दी थीं। लेकिन, शनिवार को महिलाओं ने हंगामा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Trending Videos