सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Women staged a sit-in protest over smart prepaid meters.

Bulandshahar News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर महिलाओं ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Women staged a sit-in protest over smart prepaid meters.
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है। रिचार्ज कराने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में रोष बना हुआ है। सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने डिवीजन कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending Videos

शबनम, गुड़िया, रहिसा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली आपूर्ति में लगातार परेशानी आ रही हैं। कई बार रिचार्ज कराने के बावजूद अचानक बिजली काट दी जाती है, जिससे घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कोमल, शफीना बेगम, गीता ने कहा कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। इस बीच लगातार बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ गई है। शाहजहां, सोनी, संनो ने कहा कि विभागीय अफसर समस्याओं को लगातार अनदेखा कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह और सभासद सुलतान अंसारी ने मौके पर पहुंच ऊर्जा निगम के अफसरों से उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान की मांग की है। उधर, महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में नसीम, संगीता, शकीला, नीतू, निशा, शबाना, रामशूल, रफीकन समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधा को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। जल्द ही शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। - सौरभ मिश्रा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed