{"_id":"6a7051862cb96ba82c0b7f20","slug":"young-man-and-woman-die-after-being-hit-by-a-train-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका; स्याना के दो परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका; स्याना के दो परिवारों में मचा कोहराम
Mon, 03 Aug 2026 02:00 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
23 वर्षीय सागर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। इसी दौरान नगर के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती शिवानी उम्र 20 वर्ष भी घर से चली गई थी।
विज्ञापन
युवक युवती की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्याना के एक युवक और युवती की दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने और दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला पट्टी डहर निवासी 23 वर्षीय सागर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। इसी दौरान नगर के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती शिवानी उम्र 20 वर्ष भी घर से चली गई थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने स्याना पुलिस को सूचना दी कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर स्याना पुलिस ने दोनों के परिजनों को अवगत कराया, जिसके बाद परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के यह कदम उठाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।