{"_id":"69eb18c7d90845dad30d6456","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-on-his-tubewell-in-bulandshahr-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: युवक ने अपने ट्यूबवेल पर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: युवक ने अपने ट्यूबवेल पर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के परवाना गांव में कुलदीप पुत्र शिशपाल सिंह ने अपने ही ट्यूबवेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर खानपुर थाना प्रभारी रितेश और चौकी इंचार्ज सर्वेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
कुलदीप गांव में एक मेडिकल स्टोर चलाता था। बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच अपनी ट्यूबवेल पर फांसी लगा ली थी। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। मृतक कुलदीप के परिवार वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह एक साजिश है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X