सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Balance was lost after applying the scooter brake, Anganwadi worker dies

Chandauli News: स्कूटी का ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ा, आंगनबाड़ी सेविका की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Balance was lost after applying the scooter brake, Anganwadi worker dies
विज्ञापन
मोहनिया। सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी (48) की मौत हो गई। वह वर्तमान में पति आनंद तिवारी के साथ भभुआ शहर के वार्ड संख्या 11 में किराए के मकान रहती थी। परिजनों ने बताया कि रेणु देवी अपने भतीजे के साथ स्कूटी से आंगनबाड़ी केंद्र पर जा रही थी। रास्ते में खानेठी के पास सड़क पर पहले से बिजली का खंभा गिरा था। अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे बैठी रेनू देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी से गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनहन थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया की आंगनबाड़ी सेविका की मौत की सूचना मिली है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed