सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP conspiring to get voters' names deleted through Form-7: SP

भाजपा फार्म-7 के जरिये वोटर के नाम कटवाने की साजिश कर रही : सपा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP conspiring to get voters' names deleted through Form-7: SP
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा पर फॉर्म-7 के जरिये से मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने डीएम को साक्ष्य भी सौंपे।
Trending Videos

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा कार्यालय से करीब एक लाख फॉर्म-7 बूथों पर भेजे गए हैं। आरोप है कि भाजपा के मंडल और बूथ अध्यक्ष इन फॉर्मों को बीएलओ को देकर मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की सजगता के कारण कई बूथों पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि सकलडीहा विधानसभा के नई कोट, खड़ेहरा, नागेपुर, महगांव और पूरा गणेश के बूथों पर फॉर्म-7 के जरिये नाम काटने की साजिश पकड़ी गई है। आरोप लगाया कि विशेष रूप से अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम सूची से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। सपा नेताओं ने चहनिया के खंड शिक्षा अधिकारी पर भी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

मुगलसराय विधानसभा के कई बूथों पर भी मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायतें सपा नेताओं ने की। इस पर डीएम ने मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, नफीस अहमद, सुनील यादव, चकरू यादव, इंद्रजीत शर्मा, संतोष यादव, अनिल यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed