सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors were not present in the hospital, villagers created ruckus

Chandauli News: अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर, ग्रामीणों का हंगामा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors were not present in the hospital, villagers created ruckus
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते ग्रामीण। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चहनिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया में रविवार की सुबह 9 बजे तक एक भी डॉक्टर के नहीं पहुंचने और एक घंटे तक इंतजार करने के बाद ग्रामीणों हंगामा करने लगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल डॉक्टर को भेजा।
Trending Videos

गुरेरा निवासी राम किशुन यादव (75) लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। रविवार को सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचे। सुबह 9 बजे तक वहां कोई डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। इस पर लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संतोष यादव ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। पीएचसी प्रभारी ने डॉक्टर को भेजा। इसके बाद डॉक्टर ने राम किशुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. रितेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की मनमानी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अभय यादव, शुभम, राहुल, दीपक, मोनू सिंह, रोहित, सचिन, प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed