सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sun shone during the day, and it was cold in the morning and evening.

Chandauli News: दिन में निकली धूप, सुबह-शाम रही गलन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The sun shone during the day, and it was cold in the morning and evening.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में रविवार को कभी तेज धूप निकल आती तो कभी बादल छा जाते। सुबह गलन के साथ कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप निकलने से कोहरा छंट गया। वहीं, शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। जिले में अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos



सुबह नौ बजे के करीब धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों व सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। दोपहर में मौसम पूरी तरह सामान्य रहा। हल्की धूप की वजह से गलन में थोड़ी कमी आई, जिससे लोग घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद लेते दिखे। कई लोग पार्कों, चौराहों और दुकानों के बाहर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। मौसम अनुकूल रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती का काम भी तेजी से होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फरवरी के मौसम गर्म होने से शीतलहर में कमी आने की संभावना है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट आएगी। इसलिए मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed