सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CCTV cameras should be operational 24 hours, alternative arrangements should be made for electricity: DIOS

24 घंटे चालू रहे सीसीटीवी कैमरा, बिजली की हो वैकल्पिक व्यवस्था : डीआईओएस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras should be operational 24 hours, alternative arrangements should be made for electricity: DIOS
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने रविवार को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्रों में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के 82 परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थापकों को 24 घंटे कैमरा चालू रखने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था जैसे जनरेटर या इनवर्टर होना अनिवार्य करार दिया, ताकि कैमरे और कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था बाधित न हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रत्येक कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं पर अनुक्रमांक सहित सभी विवरण परीक्षाार्थी के प्रवेश पत्र से मिलान करने के बाद ही हस्ताक्षर करें। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ और अंत में अनुक्रमांक लिखने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था अनिवार्य होगी और यह प्रधानाचार्य के कक्ष से अलग होगा। डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की होनी चाहिए और परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे परिषद को उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षक ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्र पर कम से कम 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक और अन्य स्टाफ बाहरी विद्यालयों से नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंच चुकी हैं और सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed