सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers upset over waterlogging protest

Chandauli News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset over waterlogging protest
विज्ञापन
पड़ाव।
Trending Videos

विकासखंड नियमताबाद के राजस्व गांव मड़िया की चावला गली स्थित मुस्लिम बस्ती के लोगों का जीवन वर्षों से बदहाल है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण गलियों में गंदा पानी लगातार बह रहा है, जिससे आवागमन भी मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर गंदगी के पास ही प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में अब तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क और गलियों में ही जमा रहता है। लगभग 500 की आबादी वाला यह इलाका बरसात में और अधिक प्रभावित होता है। बारिश के दिनों में गलियों में घुटने तक पानी भर जाता है। गलियों में फैली बदबू और जमा पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चे रोज गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन अब तक किसी भी विभाग ने नाली निर्माण के लिए कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed