{"_id":"69bc60c21a92f66df20a9fa6","slug":"chaitra-shukla-pratipada-is-the-day-of-the-beginning-of-creation-chandauli-news-c-189-1-svns1012-145784-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सृष्टि के आरंभ का दिन है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सृष्टि के आरंभ का दिन है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में संस्कार भारती के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स
विज्ञापन
संस्कार भारती के बैनर तले बुधवार रात नगर में डीआरएम ऑफिस के समीप स्थित रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नववर्ष का स्वागत किया गया।
इस मौके पर आतिशबाजी की गई। मौके पर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयाेग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है। हम सभी को इसका भव्य तरीके से स्वागत करना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय कालगणना के अनुसार यही दिन सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। विशिष्ट अतिथि सनबीम स्कूल की निदेशक श्वेता कनोडिया ने कहा कि संस्कार भारती कला और साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित संस्था है।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाता है। संस्कार भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
जिलाध्यक्ष आनंद तोदी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष नई आशा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान भजन-गीत, कथक नृत्य, नृत्य नाटिका, कृष्ण उपदेश, श्रीराम राज्याभिषेकम और नाटक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। संस्था की ओर से प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ओपी सिंह, राजकुमार जायसवाल, सुधीर भास्कर राव पांडेय, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. मुकेश प्रताप सिंह आदि रहे। संचालन डॉ. सुरेश अकेला ने और धन्यवाद ज्ञापन शरदचंद्र ने किया।
चकिया : हिंदू नववर्ष पर बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर देवी-देवताओं की सुंदर और आकर्षक झांकी निकाली गई।
Trending Videos