सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kaimur Ki Betiyan defeated Ranchi 2-0.

Chandauli News: कैमूर की बेटियों का ने रांची को 2-0 से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kaimur Ki Betiyan defeated Ranchi 2-0.
विज्ञापन
रामपुर प्रखंड के सबार गांव की बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराज्यीय मुकाबले में रांची की टीम को 2-0 से हराकर कैमूर का नाम रोशन किया। जीत के बाद सोमवार को गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। गांव में डीजे की धुन पर ट्रॉफी के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। टीम के कोच और सेवानिवृत्त दारोगा गुदरी शर्मा ने बताया कि औरंगाबाद के रफीगंज स्थित देहुली गांव में हुए एकदिवसीय अंतरराज्यीय फुटबॉल मैच में बिहार की कैमूर टीम और झारखंड की रांची टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कैमूर की बेटियों ने जीत दर्ज की। ग्रामीणों ने बताया कि बेटियों की यह जीत 2019 से गुदरी शर्मा की ओर से दिए जा रहे जा रही प्रशिक्षण का ही परिणाम है। आज गांव की ये बेटियां जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed