सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict action against those who repeatedly create disputes, restricted on bonds worth lakhs

Chandauli News: बार-बार विवाद करने वालों पर सख्ती, लाखों के बंधपत्र पर पाबंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those who repeatedly create disputes, restricted on bonds worth lakhs
विज्ञापन
चंदौली जिले में बार-बार विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सकलडीहा और इलिया थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को भारी भरकम बंधपत्र पर पाबंद किया गया है।
Trending Videos

थाना सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम टेकापुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना था। कई बार कहासुनी और मारपीट की स्थिति सामने आने पर पुलिस ने मामले की जांच कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा ने दोनों पक्षों के आरोपियों को एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए पांच-पांच लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की जमानतें जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना इलिया क्षेत्र के ग्राम सावरसोत में पेट्रोल पंप संचालन और आय के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा दोनों पक्षों को एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की जमानत प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी पक्ष द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो बंधपत्र की धनराशि जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed