सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District administration wins fancy cricket match, DM becomes man of the match

Chandauli News: फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की जीत, डीएम बने मैन ऑफ द मैच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
District administration wins fancy cricket match, DM becomes man of the match
विज्ञापन
भभुआ सदर में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के खेल मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया एकादश को पराजित कर दिया। उद्घाटन जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 88 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष राज गौरव ने सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी जिला प्रशासन की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। कमलेश कुमार ने 32 रन, विकास कुमार ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में भी जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार एसपी हरिमोहन शुक्ल ने प्रदान किया। अंत में विजेता जिला प्रशासन और उपविजेता मीडिया टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed