पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deeh Baba was adorned with ceremonial decorations

Chandauli News: डीह बाबा का हुआ शृंगार, शहीद बाबा की चादरपोशी कर मांगीं दुआएं

Tue, 30 Jun 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Deeh Baba was adorned with ceremonial decorations
दुलहीपुर। क्षेत्र के भुजहुंवा गांव में कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माने जाने वाले डीह बाबा और शहीद बाबा का वार्षिक श्रंगार और चादरपोशी विधि-विधान से की गई। पहले डीह बाबा का श्रंगार किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने विधि-विधान से बाबा की पूजा कर माथा टेका। वहीं गाजे-बाजे के साथ शहीद बाबा की चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने दुआएं मांगीं। इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। डीह बाबा के वार्षिक श्रंगार की तैयारियां पहले से चल रही थी। रविवार की सुबह से पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। बाबा के श्रंगार के बाद आरती उतारी गई और इसके बाद प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई। भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूरी अकीदत के साथ शहीद बाबा की चादरपोशी की गई। इस मौके पर रात में भजन कीर्तन के बाद कव्वाली सुनने को लोग जुटे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि कई वर्षों से डीह बाबा और शहीद बाबा का वार्षिक शृंगार एक ही दिन और संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में कव्वाली और शाम से देर रात तक भजन-जनजागरण की परंपरा इस आयोजन की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और कौमी एकता का संदेश भी देता है।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बम-बम बोल रहा है काशी, डीह बाबा के चरणों में शीश नवाते हैं सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं ख्वाजा की शान में पेश की गई कव्वालियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था रही, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रमोद चौहान, विनोद पटेल, सुरेश पटेल, नवनीत तिवारी, अमन यादव, वीरेंद्र प्रजापति, धीरज यादव, पिंटू यादव, सुरेंद्र पटेल, संजय यादव, रामधनी प्रसाद, श्यामलाल, मनोज यादव, चंद्रशेखर चौहान, दिवाकर यादव, सत्यम यादव, विशाल पटेल, संजय पाल, काजू पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed