फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Food Department raids Domino's; pizza samples collected.

Chandauli News: डोमिनोज पर खाद्य विभाग का छापा, पिज्जा के नमूने लिए

Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Food Department raids Domino's; pizza samples collected.
चंदौली। जनपद में मिलावट पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट पर छापे मारा। इस दौरान खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। साथ ही पिज्जा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के निर्देशन में पहुंची टीम ने प्रतिष्ठान का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिज्जा के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। इस दौरान टीम ने किचन, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थल और सफाई की व्यवस्था की जांच की। कुछ तकनीकी और संचालन संबंधी खामियां मिलने पर विभाग ने प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणधीर सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed