{"_id":"6a53f8146782d64f62064b56","slug":"four-smugglers-arrested-with-90-kg-of-cannabis-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151275-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 90 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 90 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी। स्रोत:-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने रविवार को रेवसा अंडरपास के पास कार और ट्रक से 90 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान चार तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर वाराणसी के रास्ते दिल्ली और राजस्थान जा रहे थे। ट्रक के आगे कार पायलट करते चल रही थी। बरामद गांजे की कीमत 22.50 लाख रुपये है।
एएसपी चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप ट्रक से वाराणसी के रास्ते राजस्थान और दिल्ली भेजी जा रही है। ट्रक के आगे एक कार पायलट कर रही थी, ताकि रास्ते में पुलिस से बचा जा सके। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रिंग रोड स्थित पचपेड़वा अंडरपास के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच एक कार और उसके पीछे ट्रक आता दिखा।
वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिकी से 22 किलो और डीसीएम ट्रक में पॉलिथीन के नीचे छिपाकर रखा गया 68 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी काशीराम, बिहार के अरवल निवासी मनोज कुमार, दिल्ली के रोहिणी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार और ओडिशा के कंधमाल निवासी सुशांत कुमार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर राजस्थान और दिल्ली पहुंचाने का काम करते थे।