{"_id":"6a52a3b98e65fefc6a029a21","slug":"job-fair-tomorrow-more-than-10-companies-to-participate-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151236-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रोजगार मेला कल, 10 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रोजगार मेला कल, 10 से ज्यादा कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के युवाओं के लिए 13 जुलाई को रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई रेवसा परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रोजगार मेले का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी आर.जगत साई के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मेले में अभ्यर्थी क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही आयोजन स्थल पर पहुंचकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। रोजगार मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
जिला समन्वयक ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, बायोडाटा तथा चार पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:30 बजे राजकीय आईटीआई रेवसा परिसर में पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।