फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land dispute cases dominate 'Samadhan Diwas'; not a single case resolved in Alinagar and Dhina.

Chandauli News: समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले ज्यादा, अलीनगर और धीना में एक भी मामले का निपटारा नहीं

Sun, 12 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Land dispute cases dominate 'Samadhan Diwas'; not a single case resolved in Alinagar and Dhina.
जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, नाप-जोख, वरासत, खतौनी और अतिक्रमण से जुड़ी रहीं। कुछ मामलों का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि अन्य के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गईं। अलीनगर और धीना में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 21 मामले राजस्व विभाग और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। हालांकि किसी भी शिकायत का मौके पर निपटारा नहीं हो सका। धीना थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ फरियादी पहुंचे। मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इलिया थाने में थाना प्रभारी चंदन राय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान केवल एक भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जो इलिया कस्बे का था। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी राजस्व टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले का मौके पर ही निपटारा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धीना थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ फरियादी पहुंचे। मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो पाया। सभी शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। इनमें चार मामले न्यायालय में विचाराधीन पाए गए, जबकि पांच मामलों में राजस्व और पुलिस टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि तंबागढ़ गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों में दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
अलीनगर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 21 मामले राजस्व विभाग और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। हालांकि किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। फरियादियों की अधिकतर शिकायतें जमीन विवाद, नाप-जोख, वरासत, खतौनी और अतिक्रमण से जुड़ी रहीं।
तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 18 मामले राजस्व और तीन पुलिस विभाग से संबंधित रहे।

पुलिस विभाग से जुड़े एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं बाकी मामलों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार भूमि विवादों और अन्य शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निपटारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed