{"_id":"6990da5a333843e9e008b0ad","slug":"kamhariya-defeated-medhan-to-win-the-inaugural-volleyball-match-chandauli-news-c-189-1-svns1012-144035-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मेढ़ान को पराजित कर कम्हरिया ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मेढ़ान को पराजित कर कम्हरिया ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा।
क्षेत्र के कोरमी गांव में शनिवार को जय मंगल राय स्मृति दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में कम्हरिया ने मेढ़ान को 25-13 और 25-21 अंकों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के अन्य मैचों में धनाइतपुर ने खझरा को 25-23, दिघवट ने मुसाखाड़ को 25-21, बहादुरपुर ने नौबतपुर को 25-17 अंकों से हराया। इसके अलावा असना ने फेसुड़ा को 25-23, जलालपुर ने राम नारायणपुर को 25-15 और कोदई ने धुस्का की टीम को 25-21 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कम्हरिया ग्राम प्रधान अंजनी सिंह और युवा समाजसेवी साहिल सिंह चंदेल ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव बढ़ता है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि इन्हें प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो ये युवा प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। मैच में निर्णायक की भूमिका विवेक सिंह, जंगबहादुर और विवेकानंद ने निभाई। कमेंट्री राम नगीना पांडेय और रितेश राज ने की। इस अवसर पर संजय सिंह, सोनू राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos