{"_id":"6975389076adc21ff708bc2a","slug":"karpuri-thakur-was-the-messiah-of-the-backward-and-the-poor-virendra-singh-chandauli-news-c-189-1-chl1013-143002-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े और गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े और गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को प्रगतिशील नाई विकास समिति की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के भी मसीहा थे, जो रिक्शा से चलते थे और झोपड़ी में रहते थे। कर्पूरी ठाकुर ने नाई समाज को सम्मान दिलाया।
विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री रहे। 1952 में पहली विधान सभा का चुनाव जीता। इसकेके बाद वे कभी चुनाव नहीं हारे। इतने लंबे राजनीति के सफर करने बाद भी परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान भी उनके नाम नहीं था।
इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह काका, राजेंद्र सिंह, अरविन्द सिंह पूर्व एमएलसी, उपेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख इंद्रजीत शर्मा, रामबिलास यादव फौजी, प्रगतिशील नाई समाज के अध्यक्ष बसंत शर्मा, बुलबुल सलमानी आदि थे। अध्यक्षता बसंत शर्मा ने की। संचालन गोपाल शर्मा ने किया ।
शहाबगंज : सैलून एसोसिएशन की ओर से एक लॉन में केक काटकर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। बबलू शर्मा ने कहा कि पिछड़ों, दलितों के उत्थान और छुआछूत को मिटाने में उनका सराहनीय योगदान रहा है। इस दौरान अमरजीत शर्मा,. सोनू रमेश शर्मा, होशिला शर्मा, तारकेश्वर शर्मा आदि थे। अध्यक्षता होशिला शर्मा ने की।
इसी तरह क्षेत्र के सेमरा गांव में महापद्मनंद वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंजन शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, आशु शर्मा, दीपक शर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, शशिकांत, महेश मौर्य आदि थे।
Trending Videos