सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meritorious children were honored

Chandauli News: मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meritorious children were honored
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र परी हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लालमनी राम कनौजिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पांच मेधावी बच्चों को ट्रॉफी, कॉपी, पेन एवं पेंसिल पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

इस मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने बीआरसी परिसर में सीसी रोड निर्माण की घोषणा करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों से अपील की कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह, नोडल संकुल आलोक तिवारी, एआरपी संजीव सिंह, अशोक कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह , प्रधानाध्यापक लालजी भारती, सहायक अध्यापक अजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed