{"_id":"698b8cbd101eebd14d0c3940","slug":"ravi-shekhar-patel-became-the-president-of-the-democratic-bar-association-chandauli-news-c-189-1-svns1012-143828-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रवि शेखर पटेल बने डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रवि शेखर पटेल बने डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर इकाई का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें रवि शेखर पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सभी अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव निर्विरोध हुआ। विजेता पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
चुनाव अधिकारी अरुण सिंह, अजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन कराया, जिससे किसी पद पर विरोधी नहीं होने के कारण चुनाव निर्विरोध हुआ।
निर्वाचित पदाधिकारियों में मोहम्मद जमाल युसूफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार राय को महामंत्री, कुश कुमार दुबे को कोषाध्यक्ष, विकास कुमार को आय एवं व्यय मंत्री, दुर्गेश मिश्र को पुस्तकालय मंत्री और अजीत कुमार को सूचना मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में अरुण कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, संजय कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, अमित सिंह, संजय यादव, महेश यादव और इमरान अहमद चुने गए। कार्तिक सिंह और आशुतोष तिवारी पदेन कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
Trending Videos