सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PDDU Nagar to Chahania road will be constructed at a cost of Rs 8.52 crore.

Chandauli News: 8 करोड़ 52 लाख से बनेगी पीडीडीयू नगर से चहनिया सड़क

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
PDDU Nagar to Chahania road will be constructed at a cost of Rs 8.52 crore.
विज्ञापन
सांसद का प्रयास लाया रंग, 8 करोड़ 52 लाख से बनेगी सड़क
Trending Videos


पीडीडीयू नगर से चहनिया तक बन रही सड़क में रेलवे का हिस्सा होने से आ रही बाधा समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी

ताराजीवनपुर। पीडीडीयू नगर से चहनिया तक बन रहे मुख्य मार्ग में माल गोदाम तक रेलवे का हिस्सा होने के कारण मरम्मत कार्य में रुकावट पैदा हो रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह ने 23 अगस्त 2024 के बाद दूसरी बार विगत 10 मार्च को पत्र के माध्यम से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह को अवगत कराया था। इसको संज्ञान में लेते हुए रेलवे की ओर से 8 करोड़ 52 लाख रुपए लागत से सड़क के मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी होने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है।

पीडीडीयू नगर से माल गोदाम रोड तक रेलवे का हिस्सा होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा था। वहीं पटपरा से चहनिया तक पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मालगोदाम तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो जाने से रेलकर्मियों सहित क्षेत्रीय लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के उदयभान सिंह, गंगाराम यादव, राजेश चौहान, गौतम निषाद, केदार यादव, जितेंद्र यादव, रामाश्रय पाल, राजेश निषाद, राम नगीना शर्मा, रमेश कुमार शाहिद आदि ने सांसद के इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed