फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway crossing gate remained closed for an hour and a half; a two-kilometer-long traffic jam ensued.

Chandauli News: डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक, दो किमी लंबा जाम लगा

Fri, 17 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing gate remained closed for an hour and a half; a two-kilometer-long traffic jam ensued.
कुछमन रेलवे क्रासिंग खुलने का इंतजार करते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। कुछमन रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह तकनीकी कारणों से करीब डेढ़ घंटे तक फाटक बंद रहा। इससे अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूल बसें, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और सैकड़ों वाहन फंस गए। चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में रेलकर्मियों ने इमरजेंसी चाबी से फाटक खोला, तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8:30 बजे एक मालगाड़ी कुछमन रेलवे क्रॉसिंग से सिग्नल पार (ओवरशूट) कर गई। सुरक्षा कारणों से फाटक बंद कर दिया गया। इसके बाद भी फाटक काफी देर तक नहीं खुला, जिससे अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फाटक बंद होने से स्कूल बसें, एंबुलेंस, मरीजों को लेकर जा रहे वाहन, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी तथा अन्य यात्री करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

तेज धूप और उमस के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। दोनों ओर वाहनों की कतार करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी चाबी की मदद से फाटक खोला। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed