फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rain expected in two days; fears of damage to the paddy crop.

Chandauli News: दो दिन बाद बारिश के आसार, धान की फसल को नुकसान की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rain expected in two days; fears of damage to the paddy crop.
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर से जिले में मौसम बदलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मौसम में संभावित बदलाव से धान की तैयार फसल पर नुकसान का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
जिले में इस समय धान की फसल पककर तैयार है और कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है। वहीं, बारिश से कटाई-मड़ाई प्रभावित होने और खेतों में पानी भरने का खतरा है।
विज्ञापन

खुले में रखी कटी फसल भी भीगकर खराब हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किसानों से पकी फसल की कटाई जल्द पूरी करने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कटी हुई फसल को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश होने पर नुकसान से बचा जा सके। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह भी दी गई है।

राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम तंत्र में बदलाव के कारण 28 अक्टूबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। क्या इसे दो दिन बाद लिखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed