फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The life of Shri Ram serves as a guiding light for society: Rajan Maharaj

श्रीराम का जीवन समाज के लिए पथ प्रदर्शक : राजन महाराज

Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The life of Shri Ram serves as a guiding light for society: Rajan Maharaj
धानापुर में कथा सुनते लोग। संवाद
धानापुर। कस्बा स्थित दशमी पोखरा परिसर में उदयनाथ सिंह फाउंडेशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन राजन महाराज ने राम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन समाज के लिए पथ प्रदर्शक है। श्रीराम ने सिखाया कि समाज में कैसे रहना चाहिए और पत्नी, भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। इसी वजह से श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।
विज्ञापन

श्री राम कथा में राजन महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा से लोगों को सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को अपनाने से समाज आदर्श बनेगा। श्रीराम कथा प्रेम, सद्भाव, नैतिकता और मर्यादित जीवन का संदेश देती है। इसे लोगों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। और सीख को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को वर्तमान सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। कथा के अंतिम दिन संगीतमय राम-सीता विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।

कथा में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मुख्य पंडाल में खड़े होने तक की जगह नहीं बची। ऐसे में लोगों को पंडाल से बाहर लगाई गई स्क्रीन के माध्यम से कथा सुननी पड़ी।

धानापुर में कथा सुनते लोग। संवाद

धानापुर में कथा सुनते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed