{"_id":"6990da3b4797a8ec790d2b77","slug":"the-waste-water-flowing-in-the-street-has-become-a-problem-chandauli-news-c-189-1-chl1013-144027-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गली में बहता नाबदान का पानी बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गली में बहता नाबदान का पानी बना मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव में गली में बह रहा नाबदान का पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। प्रमुख गली में वर्षों से गंदा पानी जमा रहता है। हालात ऐसे हैं मानो प्रतिदिन बारिश हो रही हो। पानी पूरे रास्ते में फैला रहता है और कीचड़ से स्थिति और बदतर हो जाती है।
ग्रामीण सुभाष उपाध्याय, जयप्रकाश और पवन ने बताया कि गली में लंबे समय से नाबदान का पानी भरा रहता है। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
खंड विकास अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही ग्राम पंचायत के माध्यम से पक्की नाली बनवाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
Trending Videos