सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains were packed, with over 50,000 passengers arriving.

Chandauli News: खचाखच भरी रहीं ट्रेनें, 50 हजार से ज्यादा पहुंचे यात्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Trains were packed, with over 50,000 passengers arriving.
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जुटी स्नाना​र्थियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद लौटने वाले स्नानार्थियों का पलट प्रवाह रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दिखा। ट्रेनें खचाखच भरी थीं तो स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही। 50 हजार से ज्यादा पहुंचे। भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी को पसीना बहाना पड़ा।
Trending Videos

तीन जनवरी से माघ शुरू होने के साथ ही प्रयागराज जाने वालों की भीड़ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर भीड़ होने लगी थी। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन पहले से सतर्क था। भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ के साथ आरपीएसएफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं विशेष स्नान पर्व पर विशेष ट्रेनें भी चलाई गई। रविवार को माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज में कल्पवास का समापन हुआ। वहीं यहां स्नान करने वालों की भी भीड़ रही। कल्पवास के समापन के बाद कल्पवासी घरों की ओर लौटे। ऐसे में पलट प्रवाह का असर दिखा। सुबह से ही प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भी़ड़ रही।
प्रयागराज से आने वाली कुंभ एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, अहमदाबाद पटना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में स्नानार्थियों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रयागराज के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इससे स्नानार्थियों को राहत मिली।
वहीं, भीड़ को देखते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरपीएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत टीम के साथ भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। वहीं, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी लगे रहे। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि भीड़ नियंत्रण विशेष उपाय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed