सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Volunteers in uniform marched for 8 km to the tune of a band.

Chandauli News: गणवेश में बैंड की धुन पर 8 किमी तक स्वयंसेवकों ने किया कदमताल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Volunteers in uniform marched for 8 km to the tune of a band.
महेंद्र टे​क्निकल इंटर कॉलेज में बोलते डॉ बृजेश पांडेय। स्रोत:-जागरूक पाठक प्रोफेसर इलाहाबाद वि
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के तहत जिला मुख्यालय पर रविवार को पथ संचलन किया गया। गणवेश में बैंड की धुन पर स्वयंसेवकों ने लगभग 8 किलोमीटर तक कदम ताल किया। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इसके पूर्व महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में हुई सभा में मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. बृजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्रीय हित के लिए समर्पित है।
Trending Videos

गोष्ठी में डॉ. बृजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा सनातन धर्म का सम्मान की भावना से विकसित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज शताब्दी वर्ष मना रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 साल का सफर पूरा कर लिया है। मुख्य वक्ता संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश संपर्क प्रमुख मनोज जी ने कहा कि संघ के स्वयं सेवक राष्ट्रहित के साथ ही समाज हित में कार्य करते हैं। संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों को त्याग बलिदान राष्ट्रीय रक्षा का संकल्प दिलाया जाता है। यह एक ऐसा संगठन है जिसमें बिना किसी भेदभाव समाज के हर वर्ग की सहायता आपदा काल में लोगों की मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की उत्पत्ति का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। समाज में विभिन्न परिवर्तनों को ध्यान में रखकर संघ अनवरत विगत 100 वर्षों से कार्य कर रहा है। रविवार दोपहर दो बजे पथ संचलन शुरू हुआ। बैंड बाजा की धुन पर स्वयंसेवकों ने कदम ताल करते हुए नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस मौके पर जिला कार्यवाह जयप्रकाश, जिला संघ चालक गुलाब, जिला प्रचारक आशुतोष राणा, संजय, भुवनेश्वर, जय प्रकाश गुप्ता, रोहित जायसवाल, सतीश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, राकेश गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राघव, विवेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed