फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman claims to be checking staff after being asked for ticket on train, creates a ruckus.

Chandauli News: ट्रेन में टिकट मांगने पर महिला ने खुद को बताया चेकिंग स्टाफ, किया हंगामा

Fri, 17 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman claims to be checking staff after being asked for ticket on train, creates a ruckus.
पीडीडीयू नगर। गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को एक महिला ने खुद को रेलवे का चेकिंग स्टाफ बताकर टिकट जांच से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन

टिकट परीक्षक के पहचान पत्र (आईडी कार्ड) मांगने पर महिला ने हंगामा किया और धक्का-मुक्की करते हुए दूसरे कोच में चली गई। हालांकि पीडीडीयू जंक्शन पर अधिकारियों की सतर्कता से महिला को पकड़ लिया गया। बाद में जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला किसी रेलकर्मी के परिवार से जुड़ी है।
विज्ञापन

महाबोधि एक्सप्रेस में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार टिकट की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सासाराम स्टेशन से एक महिला ए-2 कोच में सवार हुई और गेट के पास खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट परीक्षक अजय कुमार ने उससे टिकट मांगा तो उसने खुद को रेलवे का चेकिंग स्टाफ बताया। जब उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह भड़क गई और टीटीई से धक्का-मुक्की कर दूसरे कोच में चली गई।

रेलवे कर्मचारी ने घटना की सूचना आरपीएफ और विभागीय अधिकारियों को दी। शाम 5 बजे ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंची तो नीचे उतरकर बाहर जाने लगी। फुट ओवर ब्रिज पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार के निर्देश पर उसे रोक लिया गया और जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed