सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   woman jumped in front of train with her daughter bodies torn to pieces in chandauli

UP: छह साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, उड़ गए चिथड़े; इस वजह से उठाया खाैफनाक कदम

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली में मां-बेटी की माैत की सूचना मिलते ही धीना थाना क्षेत्र की पुलिस माैके पर पहुंच गई। यहां दोनों के लाश के टुकड़े बिखरे पड़े थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

woman jumped in front of train with her daughter bodies torn to pieces in chandauli
ज्योति और लाडो की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव में शनिवार देर रात हुई हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक 27 वर्षीय विवाहिता ज्योति ने अपनी 6 वर्षीय मासूम पुत्री लाडो के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Trending Videos


ज्योति का पति सुक्खू जमानिया स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार को जब वह घर आया, तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। परिजनों का कहना है कि पति शराब का आदी था, जिसके चलते अक्सर घर में विवाद होता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आर्थिक तंगी और पति की नशे की आदत से परेशान ज्योति पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में थी। विवाद के बाद ज्योति तीन वर्षीय बेटे गोलू को घर पर छोड़कर छह साल की लाडो को गोद में लेकर घर से निकल गई। पति ने उसके पीछे जाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह रास्ते में नहीं मिली।

इसके बाद ज्योति धीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और अपनी मासूम बेटी के साथ चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी झकझोर देने वाला था। सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मां और बेटी के शवों को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

रविवार को पंचनामा की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के मायके पक्ष की ओर से तहरीर की तैयारी की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की विवेचना की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की घटना सामने आई है।

हम जनती कि अइसन करिहन त जाए ना देले रहतीं
ज्योति की शादी नौ वर्ष पूर्व गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे थे - लाडो (6) और गोलू (3)। लाडो की मौत ने पूरे गांव को भीतर तक हिलाकर रख दिया है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते नजर आए। पति सुक्खू ने बताया कि मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी घर से निकली थी और कहा कि वह धीना थाने जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में पुलिस की तरफ से मिली सूचना ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया। वह रो-रोकर बार-बार यही कह रहा था कि-हम जनती कि अइसन करिहन त जाए ना देले रहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed