{"_id":"698890b99829caabd9091c18","slug":"video-100-meter-concrete-road-built-with-mla-funds-makes-travel-easier-villagers-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से बनी 100 मीटर सीसी रोड, ग्रामीणों की राह हुई आसान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से बनी 100 मीटर सीसी रोड, ग्रामीणों की राह हुई आसान; VIDEO
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के नाथूपुर टांडा कला गांव में लंबे समय से बदहाल रास्ते की समस्या अब दूर हो गई है। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने अपनी विधायक निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) से गांव में 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है।
पूर्व प्रधान पति राजीव सिंह मुन्ना के विशेष आग्रह और प्रस्ताव पर हुई कार्यवाही।बता दें कि उक्त मार्ग पूर्व में पूरी तरह जर्जर हो चुका था। खड़ंजा उखड़ जाने के कारण बरसात के दिनों में यहाँ चलना दूभर हो जाता था। ग्रामीणों को होने वाली इस समस्या को देखते हुए पूर्व प्रधान पति राजीव सिंह मुन्ना ने विधायक को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की थी। विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 6 लाख धनराशि स्वीकृत की, जिसके बाद अब सीसी रोड बनकर तैयार है।सड़क बनने से अब ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो गया है। इस विकास कार्य पर खुशी जताते हुए गांव के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक प्रभु नारायण यादव और राजीव सिंह मुन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से अब बरसात में जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई छुटकारा मिल गया है।
इस संबंध में सकलडीहा विधायक प्रभु है नारायण यादव ने बताया कि खरंजा सड़क उखड़ गई थी ग्रामीणों को आने-जाने में तकलीफ हो रहा था राजीव सिंह मुन्ना ने संज्ञान में दिया जिससे निधि से 6 लाख की बजट से 100 मी सीसी रोड का कार्य पूर्ण कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।