{"_id":"698892bbbefa06ab52094737","slug":"video-sanitation-system-in-villages-of-sakaldiha-block-is-in-deplorable-state-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सकलडीहा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकलडीहा ब्लॉक के गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल; VIDEO
विकास खंड सकलडीहा के कई गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाईकर्मी नियुक्त होने के बावजूद गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं, बाकी समय सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
क्षेत्र के तारापुर गांव सभा में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन गांव की गलियां कूड़े के ढेर और जाम नालियों से भरी पड़ी हैं। उठ रही बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं चांदपुर गांव में तीन सफाईकर्मी नियुक्त हैं, फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। सड़कें गंदगी से पट चुकी हैं और कई जगह कचरा महीनों से नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सफाईकर्मी बिना काम किए ही अपना काम निकाल लेते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
तारापुर गांव सभा के रुप्पीपुर में स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। नालियां पूरी तरह जाम हैं और कूड़े के ढेरों पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करे और गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि बढ़ते संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।