सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women's Commission Chairperson Dr. Babita Singh will listen to the problems tomorrow.

Chandauli News: महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह कल सुनेंगी समस्याएंं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission Chairperson Dr. Babita Singh will listen to the problems tomorrow.
बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।
Trending Videos

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला जनसुनवाई के साथ-साथ संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक भी होगी। कार्यक्रम में पीड़ित महिलाएं समस्याएं सीधे आयोग अध्यक्ष के समक्ष रख सकती हैं। जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करना है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राप्त शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा सके। जिला प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed