सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A 12-bed dormitory will be built in the new circuit house.

Chitrakoot News: नए सर्किट हाउस में बनेगी 12 बेड की डॉरमेट्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A 12-bed dormitory will be built in the new circuit house.
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में आने वाले अतिथियों, महानुभावों और अधिकारियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके लिए शहर के नए सर्किट हाउस परिसर में 12 बिस्तरों की क्षमता वाली एक अत्याधुनिक डॉरमेट्री का निर्माण किया जाएगा। इस पर 268.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आगंतुकों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं प्रदान होंगी।
Trending Videos




काशी और अयोध्या के बाद अब सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि को संवारने पर अपना पूरा फोकस कर रखा है। साथ ही उसे आध्यात्मिक और आर्थिक तौर पर सजाया और संवारा जा रहा है। इससे पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वीवीआईपी समेत अन्य लोग भी परिवार के संग यहां पर आते हैं। पर इनके ठहराव की सुविधाएं कम पड़ जाती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नए सर्किट हाउस परिसर में बारह बिस्तरों की क्षमता का एक अत्याधुनिक डॉरमेट्री का निर्माण कराने का फैसला लिया। बाद में यह प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी के लिए भेजा था। जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में अब नए सर्किट हाउस परिसर में आधुनिक डॉरमेट्री बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नई डॉरमेट्री न केवल बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करेगी, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित होगी। इसका निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि यह आने वाले गणमान्य व्यक्तियों की आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इस विस्तार से सर्किट हाउस की समग्र अवसंरचना को मजबूती मिलेगी और यह अतिथियों के ठहराव को और अधिक सुखद बनाएगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि वीवीआईपी की बढ़ती आमद को देख नए सर्किट हाउस में अत्याधुनिक डॉरमेट्री बनाई जाएगी। यह बारह बेड की क्षमता की होगी। इससे आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed